Mercedes-AMG GT R और AMG C 63 Coupe भारत में लॉन्च, कीमत 1.33 करोड़ से शुरू

नई सी 63 कूपे कार 3-स्पोक मल्टी-फंक्शन फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है। एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट हेड-यूनिट सेंटर कंसोल के ऊपर लगाई गई है जिसमें कार्बन फाइबर लगा है। कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें काले और लाल रंग की लेदर अपहोल्सट्री दी गई है। 


Mercedes-AMG C63 Coupe में 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बो वी8 इंजन मिलता है। यह इंजन 469 BHP और 650 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार में छह ड्राइविंग मोड हैं- स्लिपरी, कम्फर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट+, रेस और इंडिविजुअल।Â