2020 Mahindra Scorpio इन 5 वजहों से बटोर रही है सुर्खियां, जानें क्या होगा खास

2020 Mahindra Scorpio में पावर के लिए नया 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसका इंजन BS-6 नॉर्म्स को फॉलो करेगा। रिपोर्ट्स की मानें, तो नए इंजन को तीन अलग-अलग स्टेट्स में ट्यून किया गया है। नया इंजन 2.2-लीटर mHawk यूनिट की जगह लेगा। इसका हल्का पावरट्रेन ज्यादा पावरफुल होगा। इसकी फ्यूल इफीशियंसी को पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ाया गया है। माना जा रहा है कि इसका इंजन 160 hp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा। इसमें 4-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया जा सकता है। 2020 mahindra scoprio के बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म को रिवाइज्ड किया जा सकता है। इससे ऑफ-रोडिंग केपेबिलिटीज में इस SUV को काफी मदद मिलेगी। माना जा रहा है कि आने वाली नई Scorpio पहले के मुकाबले ज्यादा हल्की होगी। इसके अलावा इसमें ग्राहकों को ज्यादा माइलेज मिलेगा। इसके अलावा इसकी हेंडलिंग और डायनेमिक्स भी पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर होगी। चौथे जेनरेशन Scorpio की डिजाइन को इटालियन डिजाइन हाउस Pininfarina की तरफ से बनाया गया है। 2020 Mahindra Scorpio अपडेटेड बॉडी-ऑन-फ्रेम कंस्ट्रक्शन पर निर्भर होगी। अगर इसकी खुफिया तस्वीरों पर यकीन करें, तो इसके डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके फ्रंट और रियर में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इसके बड़े पिलर्स पहले जैसे ही रहेंगे।