BMW F 900 R और F 900 XR बाइक्स भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

BMW Motorrad India (बीएमडब्लू मोटोराड इंडिया) ने अपनी दो बाइक ऑल-न्यू BMW F 900 R और ऑल-न्यू BMW F 900 XR को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में बाइक प्रेमियों को इन मोटरसाइकिल का काफी समय से इंतजार था। ये दोनों मोटरसाइकिल बीएमडब्लू मोटोराड डीलर नेटवर्क में पूरी तरह से निर्मित इकाइयों (सीबीयू) के रूप में उपलब्ध होंगी। à¤¯à¤¾à¤¨à¥€ दोनों मोटरसाइकिल पूरी तरह से बनकर आयात होंगी। कंपनी सरकारी दिशानिर्देशों के मुताबिक इन नई बाइक्स का टेस्ट राइड और डिलीवरी लॉकडाउन खत्म होने के बाद शुरू करेगी।