Hyundai i10 का नया मॉडल लॉन्च, जानें इंजन, फीचर्स और कीमत से जुड़े सभी डिटेल्स

दक्षिण कोरिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) ने अपनी सबसे सस्ते एन लाइन मॉडल, i10 N Line (आई10 एन लाइन) हैचबैक कार को जर्मनी में लॉन्च किया है। ह्यूंदै की एन लाइन मॉडल में एन लाइन में मिलने वाले खास पैकेज काफी शानदार है। कार में कई अपडेट दिए गए हैं जिससे इसका परफॉर्मेंस बेहतर हो गया है। à¤‡à¤¸à¤•ा बाहरी प्रोफाइल और एक्सटीरियर लुक को भी अपडेट किया गया है। 

लुक में हुए कई बदलाव
i10 N Line मॉडल के एक्टीरियर में मिलने वाले कुछ बदलावों में N लाइन लोगो के साथ-साथ यूनिक सिंगल-पीस ग्रिल शामिल है। इसके अलावा रेड एक्सेंट, हॉरिजंटल एयर वेंट्स जिसमें हनीकॉम्ब-पैटर्न दिए गए हैं, ट्राई-बार एलईडी DRLs, और बोल्डर फ्रंट बंपर भी दिया गया है। 

इस कार में 16 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं जिनमें रेड एक्सेंट रिंग्स दिए हैं। रियर-एंड का लुक खासतौर पर स्पोर्टी है क्योंकि फॉक्स डिफ्यूजर में भी लाल एक्सेंट्स मिलते हैं। इसके अलावा, एक ट्विन-टिप एग्जॉस्ट आउटलेट भी दिया गया है। 


इंटीरियर
कार का नया स्पोर्टियर थीम उसके केबिन में भी दिखाई देता है। कार को अपने अनोखे गियरशिफ्ट लीवर और स्टीयरिंग व्हील के ऊपर लाल रंग के एयर आउटलेट नोजल, मेटल पेडल और 'एन बैज' मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें रेड कंट्रास्ट स्टिचिंग मिलती है।