Jawa बाइक्स की घर पर ही ले सकेंगे टेस्ट राइड, मिलेगी होम डिलीवरी की सुविधा

चेक गणराज्य की  à¤µà¤¾à¤¹à¤¨ निर्माता कंपनी Jawa ने वायरस के चलते सात सुरक्षा प्रोटोकॉल पेश किए हैं, जिनका हर डीलरशिप पर पालन किया जाना अनिवार्य है। कंपनी ने यह घोषणा लॉकडाउन के चौथे चरण में सरकार द्वारा कुछ ढील दिए जाने के बाद की है। बता दें कि वायरस और लॉकडाउन के चलते ऑटो कंपनियों ने अपने सभी कारखाने, डीलरशिप और सर्विस सेंटरों को बंद कर दिया था। हालांकि सरकार ने अब कई क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा नियमों के साथ इन्हें खोलने की अनुमति दे दी है। ऐसे में सरकारी आदेश के अनुसार कंपनियों को अपने ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखना होगा।