Kia Motors ला रही है 'मेड इन इंडिया' छोटी एसयूवी, Brezza, Venue, Nexon को देगी टक्कर

Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) आंध्र प्रदेश स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में लगभग 54 मिलियन डॉलर (करीब 408 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। यह निवेश ऐसे समय में किया जा रहा है जब पूरा ऑटोमोबाइल उद्योग कठिन दौर से गुजर रहा है। लॉकडाउन के बाद सामाजिक दूरी बरतने और आर्थिक कारणों की वजह से इस सेक्टर में बड़ी गिरावट आई है। 

  • Kia Sonet कॉम्पैक्ट SUV होगी लॉन्च
  • इसके बाद 2021 की शुरुआत में एक नई SUV कार होगी लॉन्च
  • यह 'मेड इन इंडिया' कार होगी 
  • कंपनी Kia Soul की लॉन्चिंग की भी कर रही है तैयारी

सेल्टॉस की बिक्री ब्रांड को मार्च 2020 में पैसेंजर UV (यूटिलिटी व्हीकल्स) की सेल्स चार्ट पर सबसे टॉप पर रखने के लिए काफी थी। अपनी लोकप्रियता को भुनाते हुए, किआ मोटर्स इस साल की दूसरी छमाही में एक और एसयूवी पेश करने वाली है। सॉनेट कॉन्सेप्ट पर आधारित यह सब-4-मीटर एसयूवी Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), Ford EcoSport (फोर्ड इकोस्पोर्ट) और Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) जैसी एसयूवी कारों को टक्कर देगी।Â