महिंद्रा ने पेश की नई अपग्रेड बोलेरो पिकअप, कीमत है इसकी 6.7 लाख रुपए से शुरू

यूटिलिटी वाहन बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गुरुवार को बोलेरो पिकअप का नया अपग्रेड वेरिएंट पेश किया है। इसकी दिल्‍ली में एक्‍स-शोरूम कीमत 6.7 लाख रुपए से शुरू है।

नई दिल्‍ली। यूटिलिटी वाहन बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गुरुवार को बोलेरो पिकअप का नया अपग्रेड वेरिएंट पेश किया है। इसकी दिल्‍ली में एक्‍स-शोरूम कीमत 6.7 लाख रुपए से शुरू है।

वाणिज्यिक वाहन के इस नए वेरिएंट में सामान ढोने के लिए बड़ा डेक दिया गया है, जिसकी क्षमता 1,700 किलोग्राम माल ढोने की है। इसके साथ ही इसमें नया इंटीरियर और बैठने की बेहतर सुविधा भी है। विभिन्न उपभोक्ताओं तथा उनकी अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह मॉडल 1,300 किलोग्राम, 1,500 किलोग्राम और 1,700 किलोग्राम माल ढोने की क्षमता के साथ पेश किया गया है।

पिकअप श्रेणी में कंपनी की बाजार हिस्‍सेदारी 62 प्रतिशत है। कंपनी ने अबतक देश में 10 लाख बोलेरो पिक-अप वाहनों की बिक्री की है। पिक-अप का नया वेरिएंट विभिन्‍न फीचर्स के साथ आता है, जिसमें डबल बियरिंग एक्‍सल, मजबूत 9-लीफ सस्‍पेंशन और चौड़े टायर शामिल हैं।