महज 19,720 रुपये देकर घर ले जाएं Mahindra की कोई भी SUV, जानें क्या है ऑफर

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस शुरू की है। इस सर्विस के तहत आप हर महीने 19,720 रुपये देकर महिंद्रा की गाड़ी घर ला सकते हैं। पहले चरण में यह सर्विस चुनिंदा शहरों में उपलब्ध होगी। इनमें दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चंडीगढ़ और अहमदाबाद शामिल हैं। इस सब्सक्रिप्शन सर्विस के तहत आप महिंद्रा की KUV100, XUV500, XUV300, Scorpio, TUV300, Marazzo या Alturas G4 को घर ला सकते हैं। 

महिंद्रा ने Revv कंपनी के साथ मिलकर यह सर्विस शुरू की है। कंपनी का कहना है कि सब्सक्रिप्शन सर्विस का मकसद यह है कि बिना डाउन पेमेंट दिए ग्राहक आसानी से महिंद्रा की गाड़ी के मालिक बन सकें। इसके अलावा ग्राहकों को यह सहूलियत भी मिलेगी कि वे अपनी पसंद की कारें ले सकेंगे।