कोविड-19 वरियर्स के लिए, Mahindra दे रही 66,500 रुपये तक का डिस्काउंट, जल्दी ख़रीदे

कोरोनावायरस महामारी के बीच Mahindra and Mahindra ने देश में सबसे आगे बढ़कर मदद की है। कंपनी ने इस दौरान विभिन्न प्रकार के मेडिकल इक्व्पिमेंट बनाकर हेल्थकेयर कर्मचारियों की कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद की है। अब कंपनी ऐसे कर्मचारियों के कार खरीद अनुभव को आसान बनाने के लिए भी विभिन्न प्रकार की किफायती फाइनेंस स्कीम पेश कर रही है। हेल्थकेयर कर्मचारियों के अलावा महिंद्रा अन्य कोविड-19 वरियर्स जैसे पुलिस, सरकारी कर्मचारी, रेलवे और एयरलाइन स्टाफ और मीडिया कर्मियों को भी फायदा दे रही है। स्पेशल फाइनेंस स्कीम के अलावा कंपनी अपने वाहनों की खरीद पर 66,500 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।

कोविड-19 वरियर्स के लिए फाइनेंस स्कीम पर बात करते हए महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिविजन के सीईओ Veejay Nakra ने कहा कि " दुनिया में सभी जगहों की तरह भारत के कोविड-19 वरियर्स और जरूरी सामान उपलब्ध करवाने वाले अपन-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे हैं। ऐसी मुश्किल की घड़ी में उनके काम की बदोलत लोगों को सेफ्टी और सुविधा मिल रही है। हम उन्हें अपने तरीके से फाइनेंस स्कीम में राहत देकर आसान तरीके महिंद्रा वाहन खरीदने में मदद करके धन्यवाद देना चाहते हैं।"

कोविड-19 वरियर्स को मिलने वाला कुल फायदा 66,500 रुपये तक है। कुछ स्पेशल ऑफर्स में कंपनी अभी खरीदो और 2021 में पे करो और ईएमआई पर 90 दिनों का मोराटोरियम आदि दे रही है। इसके अलावा भी कंपनी 8 साल तक के लिए लोन और 100 फीसद ऑन रोड फाइनेंस की सुविधा भी दे रही है। डॉक्टरों को प्रोसेसिंग फीस में 50 फीसद की छूट मिल सकती है, जबकि ग्राहक BS4 के बराबर ईएमआई का भुगतान करके BS6 भी ले सकते हैं। ये स्कीम्स विभिन्न विभिन्न फाइनेंस के जरिए पेश की जाती हैं और इनका लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को नजदीकी डीलर से संपर्क करना होगा। मार्च से देश में कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के बाद से महिंद्रा ने अस्थाई रूप से संचालन बंद करने के बाद देश में अपने स्तर पर लोगों की मदद के लिए काम शुरू किया था।