पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ बाजार में उतरेगी Mahindra Thar 2020, दिवाली से पहले होगी लॉन्च

जानी मानी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा XUV500, Scorpio और Mahindra Thar 2020 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि वायरस और लॉकडाउन के चलते नई Mahindra Thar की लॉन्चिंग में देरी हुई है। जबकि XUV500 और Scorpio को अब 2021 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं नई जनरेशन महिंद्रा थार 2020 को दिवाली से पहले बिक्री के लिए बाजार में लाया जाएगा। बता दें कि कंपनी पहले थार को मई-जून में लॉन्च करने जा रही थी। थार को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। हाल ही में इसे प्लास्टिक के सफेद कवर से ढके हुए देखा गया था जिसे आमतौर पर डीलरशिप पर भेजे जाने के दौरान देखा जाता है।Â