Maruti Suzuki की कारों पर 55,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, ऑफर कुछ ही दिनों के लिए

देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) जून में अपने चुनिंदा मॉडल्स पर कई आकर्षक ऑफर दे रही है। मारुति सुजुकी के अरीना डीलरशिप में ज्यादातर कारों पर कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इन सभी कारों पर एक्सचेंज ऑफर, कॉर्पोरेट बोनस और कंज्यूमर डिस्काउंट जैसे ऑफर मिल रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को कई तरह के फाइनैंसिंग ऑप्शन भी दे रही है। इस बात का खास ख्याल रखें कि अलग-अलग डीलर्स के यहां ऑफर में बदलाव हो सकता है। कार खरीदने से पहले शोरूम पर ऑफर्स के बारे में जानकारी जरूर लें। इन ऑफर का लाभ सिर्फ जून महीने तक ही उठाया जा सकेगा। यहां दी गई कारों की कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी के किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है

 

Alto
मारुति सुजुकी रेंज में एंट्री लेवल कार Alto (ऑल्टो) मॉर्डन और लेटेस्ट फीचर्स के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वी Renault Kwid (रेनो क्विड) और Datsun Redigo (डैटसन रेडिगो) से पिछड़ न जाए इसलिए कंपनी अपनी इस लोकप्रिय और सस्ती कार पर 38,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें 20 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये ऐक्सचेंज बोनस समेत अन्य बेनिफिट्स शामिल हैं। ऑल्टो की कीमत 2.94 लाख रुपये से शुरू होती है और 4.36 लाख रुपये तक जाती है। इस सस्ती कार की खरीद के लिए ग्राहकों को लुभाने के लिए इस महीने इस पर छूट दी जा रही है। 

 

Wagon R
मारुति सुजुकी की टॉलबॉय हैचबैक Wagon R (वैगन आर) कार का सेकंड जेनरेशन मॉडल अपने पुराने मॉडल जितना ही लोकप्रिय है। जून में इस कार की खरीद पर 33,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसमें 10 हजार कैश डिस्काउंट और 20 हजार ऐक्सचेंज बोनस समेत अन्य फायदे शामिल हैं। वैगनआर की कीमत 4.45 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 5.94 लाख रुपये तक जाती है। वैगन आर दो इंजन ऑप्शन- 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। 

Eeco
यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में Eeco (ईको) मई 2020 में भारत में बिकनेवाली टॉप 5 कारों में शामिल थी। मारुति अपनी इस लोकप्रिय वैन की खरीद पर जून में 33,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। इसमें 10 हजार का नगद डिस्काउंट और 20 हजार ऐक्सचेंज बोनस समेत अन्य ऑफर शामिल हैं। मारुति ईको की कीमत 3.80 लाख से 6.84 लाख रुपये के बीच है।