Maruti Suzuki की कारों पर 53 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki से लेकर Hyundai, Honda और Mahindra समेत ज्यादातर कंपनियां कारों पर कई तरह के ऑफर दे रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन सी कंपनी कारों पर कितने रुपये तक के फायदे दे रही है।

कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से कारों की बिक्री काफी प्रभावित हुई है। अब कार कंपनियां कई तरह के बेनिफिट्स ऑफर कर रही हैं, ताकि कारों की बिक्री को थोड़ी रफ्तार मिल सके। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki से लेकर Hyundai, Honda और Mahindra समेत ज्यादातर कंपनियां अपनी कारों कई तरह के ऑफर दे रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन सी कंपनी कारों पर कितने रुपये तक के फायदे दे रही है।

मारुति सुजुकी की कारों पर 53 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर ऑल्टो, एस-प्रेसो, सिलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट और डिजायर पर उपलब्ध है। ऑल्टो पर 37 हजार रुपये तक, एस-प्रेसो पर 42 हजार रुपये तक, वैगनआर पर 32 हजार रुपये तक, मारुति सिलेरियो और सिलेरियो एक्स पर 47 हजार रुपये तक, स्विफ्ट पर 48 हजार रुपये तक, नई डिजायर पर 48 हजार रुपये तक और पुरानी डिजायर पर 53 हजार रुपये तक के फायदे पा सकते हैं।