Maruti Suzuki Alto का जलवा बरकरार, लगातार 16वें साल भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की पॉपुलर कार Alto (ऑल्टो) का पैसेंजर वाहन सेगमेंट में जलवा बरकरार है। देश में पहली बार वर्ष 2000 में लॉन्च होने के बाद से बिक्री के मामले में लगभग हर साल यह टॉप पर रही है। मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कार को लगातार 16 वर्षों से देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल का खिताब मिला है। 

मारुति सुजुकी ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि ऑल्टो को लगातार 16 वर्षों तक भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का ताज पहनाया गया है। पहली बार कार खरीदाने वाले के लिए ऑल्टो एक पसंदीदा विकल्प है। बेहतर माइलेज, स्पेशिफिकेशंस और कम कीमत होना ऑल्टो को एक शानदार कार बनाते हैं। 

ऑल्टो लॉन्च होने के चार साल बाद, 2004 में पहली बार भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी थी। और इसके बाद से इसका ताज बरकरार है। 2008 तक, वाहन की 10 लाख यूनिट्स की बिक्री हो गई थी और 2012 तक यह संख्या दोगुना होकर 20 लाख हो गई थी। इसके बाद चार साल में, और 10 लाख यूनिट्स बेची गईं थीं।

2019 के नवंबर में, ऑल्टो 38 लाख यूनिट की बिक्री पार करने वाली भारत की एकमात्र कार बन गई थी। अब तक, ऑल्टो की 39 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची जा चुकी हैं, जिनमें से पिछले साल लगभग 1.50 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई।Â