अब आपके लिए मारुती सुज़की डिजायर ला रहा है BS6 पेट्रोल इंजन, सेफ्टी फीचर्स हुए और बेहतर

मारुती सुज़की डिजायर कई सालो से सेफ्टी फीचर्स को बेहतर कैसे बनाये इसमें लगा हुआ है, आखिर कार उन्होंने ये कर दिखाया, मारुति सुज़ुकी ने डिज़ायर को भारत स्टेज 6 यानी BS6 पेट्रोल इंजन और बेहतर सेफ्टी फीचर्स से अपडेट किया है. डिज़ायर अब समान 1.2-लीटर के12बी पेट्रोल इंजन के साथ आती है जो BS6 मानकों वाला है, इसके अलावा कार के पेट्रोल और डीजल मॉडल को आगामी एआईएस-145 सेफ्टी नॉर्म्स के हिसाब से बेहतर सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. मारुती ने कई सालो की मस्क़त के बाद लॉन्च की BS6 इंजन वाली स्विफ्ट और वैगनआर 1.2. नए अपडेट्स के साथ कार की कीमत भी बढ़ी है और अब डिज़ायर की कीमत 5 लाख 82 हज़ार रुपए से शुरू होकर 9.57 लाख रुपए तक जाती दिख रही है

 

कंपनी ने कार में पहले से दिए गए बाकी फीचर्स को लगभग समान ही रखा है. अप्रैल 2020 में लागू होने वाले नए नियमों के पहले मारुति सुज़ुकी उन पहली भारतीय कार निर्माता कंपनियों में शामिल हो गई है जिन्होंने देश में सबसे पहले BS6 इंजन वाले वाहन लॉन्च करना शुरू कर दिया है. अगर देखा जाये तो  इस काम मारुती ने एक बढ़ा मुकाम हाशिल कर दिखाया, और भी कम्पनिया अभी इसी होड में लगी हुई है

 

मारुति सुज़ुकी ने नई डिज़ायर को समान 1197cc का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो 82 bhp पावर और 115 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है. कार के डीजल मॉडल में 1.3-लीटर का BS4 इंजन उपलब्ध कराया जा रहा है जो DDiC मोटर है और 74 bhp पावर के साथ 190 Nm पीक टॉर्क जनरेट करती है. कंपनी ने कार के इंजन को सामान्य तौर पर 5-स्पीड मैन्युअल और विकल्प के तौर पर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उपलब्ध कराया है. मारुती सुज़की 2021 तक ओर भी कई कारो में कुछ बड़ा बदलाओ कर सकता है,

 

तो अपडेट कार न्यूज़ देखते रहिये Puranigadi.com के साथ, और अगर न्यूज़ पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करिये और अगर आप को कुछ पूछना है तो कमेन्ट करके पूछ सकते है  धन्यबाद