Jaguar Land Rover लाई Range Rover स्पेशल एडिशन एसयूवी

Tata Motors के स्वामित्व वाली Jaguar Land Rover (JLR) (जगुआर लैंड रोवर) ने हाल ही में एक बहुत महत्वपूर्ण सालगिरह मनाई। कंपनी की प्रीमियम और दमदार एसयूवी Range Rover (रेंज रोवर) के 50 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर जश्न मनाने के लिए, ऑटो निर्माता ने लक्जरी एसयूवी का एक स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी इस स्पेशल एडिशन एसयूवी को सीमित संख्या में बनाएगी। 

कार निर्माता ने ऑफ-रोड सीरीज IIA और III मॉडल की तुलना में एक प्रीमियम पेशकश के रूप में Range Rover एसयूवी को 17 जून 1970 को लॉन्च किया था। तब से, रेंज रोवर ने एक लक्जरी कार के साथ-साथ एक दमदार ऑफ-रोडर के रूप में अपनी एक खास जगह बनाई है। लैंड रोवर के वैश्विक पोर्टफोलियो में रेंज रोवर एक फ्लैगशिप कार के तौर पर पेश की जाती है। 

रेंज रोवर के सफर के 50 वर्ष पूरे होने की खुशी मनाने के लिए, लैंड रोवर ने Range Rover Fifty (रेंज रोवर फिफ्टी) की सिर्फ 1,970 यूनिट्स बनाने का फैसला किया है, क्योंकि इसी साल रेंज रोवर को पहली बार लॉन्च किया गया था। 

पहली बार मिले ये फीचर्स
Range Rover ऐसी पहली एसयूवी है जिसमें स्थायी तौर पर 4x4 का फीचर मिलता है। इसके अलावा 1989 में यह दुनिया की ऐसी पहली कार भी बनी जिसमें एंटी लॉक ब्रेक का फीचर दिया गया। इसके अलावा कंपनी ने 1992 में पहली बार 4x4 को इलेक्ट्रानिक ऑटोमैटिक संस्पेंशन और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ पेश किया। यही नहीं रेंज रोवर ने 2012 में दुनिया की पहली एल्युमीनियम से हल्की बॉडी बनाने वाली एसयूवी कार बनने का भी गौरव हासिल किया।