कोरोना वॉरियर्स के लिए Tata Motors का विशेष ऑफर, इन कारों की खरीद पर दे रही है 45 हजार तक के फायदे

Covid-19 (कोरोना वायरस) महामारी को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन में सभी शोरूम और डीलरशिप बंद रहने की वजह से अप्रैल के महीन में एक भी कार की बिक्री नहीं हुई। ऑटो उद्योग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी महीने एक भी कार नहीं बिकी। हालांकि सरकार ने लॉकडाउन 3.0 में उद्योग जगत समेत कुछ सेक्टर के लिए नियमों में छूट दी है।