मात्र 4,999 रुपये की किस्त पर मिल रही है यह दमदार कार

टाटा मोटर्स अपनी गाड़ियों पर खास ईएमआई ऑफर दे रही है। महामारी के चलते टाटा मोटर्स की बिक्री पर जबरदस्त असर पड़ा है और अप्रैल-मई की बिक्री कोई खास नहीं रही है। सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 गाड़ियों की लिस्ट में भी टाटा मोटर्स की अल्ट्रोज ही अपना मुकाम बना पाई और नौवें पर रही। टाटा अपनी प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज समेत पांच गाड़ियों पर शानदार ईएमआई ऑफर कर रही है, जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में

टाटा अल्ट्रोज
तो बात करते हैं सबसे टाटा अल्ट्रोज की, तो टाटा ने अपनी प्रीमियम कार को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। टाटा इस कार को 5,555 रुपये की ईएमआई पर दे रही है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये से 9.29 लाख रुपये तक है। वहीं यह ऑफर 30 जून तक है। इसका मुकाबला मारुति बलेनो, ह्यूंदै आई20, होंडा जैज, फॉक्सवैगन पोलो और टोयोटा ग्लैंजा से है। अल्ट्रोज पहली कार है जिसे ग्लोबल NCAP के क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन 90 पीएस  à¤•ी पावर और 200 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।  

टाटा टियागो
टाटा टियागो इस सेगमेंट की पहली कार है जिसे ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। कंपनी टाटा टियागो पर 4,999 रुपये की ईएमआई पर दे रही है। Tata Tiago के बेस वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.60 लाख रुपये से शुरू होती है। टाटा टियागो में 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 84 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। यह कार 19.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।