तीन पहियों पर चलती है ये Maruti 800, इस कार का यह अवतार आपने कभी नहीं देखा होगा

मिनी कार बनाने की योजना, कार को बनाने वाले व्यक्ति का कहना है कि यह कार अभी फाइनल रूप से डिजाइन नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि उनकी योजना एक मिनी मारुति 800 कार बनाने की है। इसे अभी अपडेट करना बाकी है। यह कार वैसे ही रहेगी बस इसका साइज छोटा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक जो कार में हुआ है वह सिर्फ मौज के लिए था। जैसा कि आजकल टिकटॉक आदि पर दिखाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी पूरी तरह से कब तैयार होगी, अभी इसका कुछ पता नहीं है क्योंकि वह पहले से ही कई गाड़ियों पर काम कर रहे हैं।