आ रही है नई अपडेटेड Toyota Fortuner, जानें लॉन्चिंग डिटेल्स और फीचर्स

Toyota अपनी प्रीमियम एसयूवी Fortuner का फेसलिफ्ट मॉडल जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नई Toyota Fortuner की तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि कंपनी त्यौहारी सीजन सितंबर-अक्टूबर 2020 के दौरान यानी दिवाली से पहले इसे बाजार में उतार सकती है। लेकिन एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी 4 जून को थाईलैंड में Fortuner फेसलिफ्ट का ग्लोबली प्रदर्शित करने वाली है। 

लीक हुई तस्वीरों में Fortuner फेसलिफ्ट के लुक सहित कई जानकारी सामने आई है। कंपनी के इस अपडेटेड मॉडल में नए एलईडी हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जो नई टोयोटा हैरियर क्रॉसओवर से प्रेरित हैं। अपडेटेड एसयूवी के बोनट के लुक में भी मामूली बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें कॉम्पैक्ट अपर ग्रिल और बड़े बंपर के साथ लोअर ग्रिल और नया फ्रंट फॉग लैंप दिया गया है। अपडेटेड फॉर्च्यूनर में 17-इंच के नए अलॉय व्हील्ज मिलेंगे।