बोलेरो से स्कॉर्पियो तक 3 लाख रुपये तक की बंपर छूट, लिस्ट देखे

महिंद्रा अपने बीएस4 मॉडल्स एक्सयूवी300, मराज़ो, एक्सयूवी500, स्कॉर्पियो, अल्टुरस जी4, बोलेरो पावर+, टीयूवी300, केयूवी100 और एनएक्सटी पर कई विशेष ऑफर्स की पेशकश कर रही है।  à¤®à¤¹à¤¿à¤‚द्रा की कारों पर 3 लाख तक की बंपर छूट मिल रही है। बता दें भारत में एक अप्रैल 2020 से बीएस6 नॉर्म्स लागू होने जा रहे हैं। ऐसे में कार कंपनियों के लिए बचे हुए बीएस4 स्टॉक की बिक्री की यह अंतिम तारीख भी है। महिंद्रा के बेड़े में अब तक केवल एक्सयूवी300 के पेट्रोल इंजन को ही बीएस6 नॉर्म्स पर अपडेट किया गया है। 

मॉडल कैश डिस्काउंट एक्सचेंज ऑफर कॉर्पोरेट बोनस कुल लाभ
एक्सयूवी300 35,000 तक रु. 40,000 तक रु. 4,500 तक रु. 79,500 तक
मराज़ो 1.34 lakh तक रु. 25,000 तक रु. 7,000 तक रु. 1.66 lakh तक
एक्सयूवी500 रु. 55,000 तक रु. 40,000 तक रु. 9,000 तक रु. 1.04 lakh तक
स्कॉर्पियो रु. 44,400 तक रु. 30,000 तक रु. 5,000 तक रु. 79,400 तक
अल्टुरस जी4 रु. 2.4 lakh तक रु. 50,000 तक रु. 15,000 तक रु. 3.05 lakh तक
बोलेरो पावर+ रु. 13,100 तक रु. 10,000 तक रु. 4,000 तक रु. 27,100 तक
टीयूवी300 रु. 56,751 तक रु. 30,000 तक रु. 5,000 तक रु. 91,751 तक
केयूवी100 एनएक्सटी रु. 38,645 तक रु. 20,000 तक रु. 4,000 तक रु. 62,645 तक